यहां एक अच्छी खबर है गॉरमेट(खानपान सुविधा) के बारे में: Il डेस्को है एक बिस्ट्रो के केन्द्र में फ्लोरेंस के पुराने कस्बे के मध्य बर्गियाची फैमिली द्वारा शुरू किया गया, जो Il गोल्फो बियांसो होटल के मालिक हैं.
वातावरण स्वागतपूर्ण और घनिष्ठ है; यह वो नयी जगह है जहां आप बेहतरीन गुणवत्ता वाले उत्पादों से बनाये गये सहज, ताजे खानपान का आनंद ले सकते हैं. परिवार का आर्गेनिक फार्म, ला क्रोस, रिगेलो में है, जो सब्जियां, बिल्कुल शुद्ध जैतून का तेल 'ऑलिव ऑयल' और अन्य स्वादिष्ट चीजें उपलब्ध कराता है जबकि रोजाना का मीट और चीज़ आदि को स्थानीय क्राफ्ट उत्पादकों से लिया जाता है. इससे यहां का एक स्नैक्स भी खास बन जाता है.
घर के बने केक और कॉफी “लंच” का जायका कई गुना बढ़ा देते हैं. डिनर के लिये पारंपरिक व्यंजन हैं जिनमें एग पास्ता खास है. स्वादिष्ट “अल कोल्टेलो” व्यंजन को लेना कतई मत भूलें, कच्ची मछली या मीट, जिसे चाकू से तैयार किया जाता है, ट्यूना टार्टार की तरह और चियानिया बीफ की पतली स्लाईसें. शरीर और मन को तरोताजा करने के लिये, इनके साथ चुनिंदा चियांटी क्लॉसिको, रूफिना और ब्रूनेलो डि मोंटालकिनो शराबों को पेश किया जाता है.
दोपहर के बाद, हमेशा ताजी चुनिंदा मिठाईयों का सेलेक्शन चाय आदि के साथ विशेष आनंद आपको देने के लिये तैयार रखा जाता है. अनेक उत्पाद बिक्री हेतु हैं.
Il डेस्को, वाया केवूर 55/r. टेलीफोन 055 288330, info@ildescofirenze.it
हमेशा 10:30 से 20:00 बजे तक खुलता है , रविवार को 10:30 – 15:30.