| फ्लोरेंस में पुराने समय का होटल, जो एक ऐतिहासिक आकर्षण में स्थित है।
3-स्टार होटल इल गुइल्फो बियान्को अपने आकर्षक, सजे सजाए कमरों, महत्वपूर्ण कलाकृतियों के विशाल प्रदर्शन से सुसज्जित, सुरुचिपूर्ण फर्निशिंग, और भवन की मूल चिनाई के कारण, फ्लोरेंस के दूसरे होटलों से बिल्कुल अलग है।
होटल एक पंद्रहवी सदी की प्राचीन इमारत में स्थित है, शानदार गुंबददार और दराजों के साथ। सभी कमरे एक दूसरे से अलग और अनुपम हैं, जो असली एतिहासिक फर्नीचर से सुसजित हैं।
और अपने आपको इतिहास व होटल के मालिक, लुइजा़ और एलेसान्ड्रो बारगियाची, के निजी संग्रह की आधुनिक कलाकृतियोंके बीच देखने के लिए हमारे होटल में रूकें। मित्रवत् कर्मचारी, जो आपको पूरा ध्यान रखते हैं, हमारे अतिथियों को, संसार के सबसे खूबसूरत शहरों में गिने जाने वाले शहर के बीचो-बीच, घर-जैसा वातावरण,उपलब्ध कराते हैं।
प्रत्येक कॉमन रूम आपका प्रवास अविस्मरणीय बनाने और आपको पूरा विश्राम देने के लिए, ध्यानपूर्वक डिजा़इन किया गया था, जैसे बार लाउन्ज, या रीडिंग रूम, जो अखबार पढ़ने या आराम से बैठकर कोई अच्छी-सी पुस्तक पढ़ने के लिए एक आदर्श ‘शांत कमरा’ है।
होटल इल गुइल्फो बियान्को के किसी धूप - भरे कमरे या भव्य अंदरूनी आंगन में ब्रेकफास्ट के साथ अपने दिन की शुरूआत करना, फ्लोरेन्स में दिन बिताने के लिए तैयार होने का सबसे अच्छा तरीका है, इसके लिए हमारे रिसेप्शन के कर्मचारी भी जो आपकी मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं, शायद आपकी ओर विशेष ध्यान देंगे।
सुझाव मांगने पर संकोच न करें। एक अच्छा अवकाश अक्सर उन लोगों को सिफारश से शुरू होता है, जिन्हें काफी अनुभव है, जिन्हें आपको फ्लोरेंस को ‘अनुभव’ करने का सबसे अच्छा तरीका बताकर, आपका गाइडेड टूर , उत्तेजक एक्सकर्सन्स या रोमैंटिक रेस्त्रांबुक करके खुशी होगी।
होटल इल गुइल्फो बियान्को, उन लोगों के लिए जिन्हें हमारे आरामदेह काउच में बैठकर, अपने लैपटॉप पर वेब सर्फ करना पसन्द है, रीडिंग रूम में चौबीसो घंटे सातों दिन इंटरनेट और लॉबी में Wi-fi उपलब्ध कराता है।
यदि आप कार से यात्रा कर रहे हैं, तो उसे होटल के सामने छोड दें; होटल के अतिथियों को अपने बैग उतारने और चढाने के लिए 20 मिनट की अनुमति है। आप अपने कार की चाभियां, होटल के पास स्थित एक सहभागी गराजमें वैले पार्किग के लिए, फ्रंट डेस्क में छोड सकते हैं या आप पियात्सा डेला लिबर्टा में स्थित सार्वजनिक ‘पारतेरे’ लॉट में पार्क कर सकते हैं।
हम एक सीमित यातायात क्षेत्र में स्थित हैं: जब आप होटल पहुंचें, तो डेस्क पर अपने लाइसेंस प्लेट का नम्बर लिखवाना हमेशा याद रखें। कृपया बस या आपातकालीन लेन का उपयोग न करें।
होटल इल गुइल्फो बियान्को में ब्रेकफास्ट
हमारा प्रथम श्रेणी का ब्रेकफास्ट सर्वोत्तम अवयवों से तैयार किया जाता है और मेहराबदार छतों वाले एक खूबसूरत कमरे में सर्व किया जाता है।
आपकी मेज पर आपको मिलेगा म्यूजेलो हिल्स में चरने वाली गायों का "उच्च गुणवत्ता" वाला दूध, विश्वभर के बागानों से चुनी गई एरेबिका रोस्ट कॉफी और रैडिची फार्म के प्राकृतिक ढंग से परिरक्षित खाद्य, जिनमें फलों की मात्रा अधिक और चीनी की मात्रा कम होती है।
आप क्रॉसएंट्स का विस्तृत संग्रह पाएंगेः सादा, क्रीम के साथ, हनी के साथ तथा पीयर्स और चॉकलेट के साथ। फ्लैट ब्रैड और ताजा सैंडविच भी उपलब्ध हैं। घरेलू (होममेड) केक भी सदैव उपलब्ध होते हैं। अनुरोध करने पर ग्लूटेन-फ्री पेस्ट्रियां और ताज़ी ब्रैड भी उपलब्ध है।
जिन अतिथियों को विशेष स्वादिष्ट ब्रेकफास्ट चाहिए उन्हें कम-से-कम 18 महीने पुरानी बारमियो जियानो रेजियानो चीज़ या सुगंधित टुस्कान हैम, जिसे नमक, मिर्च और जडी़-बूटियों के मिश्रण से क्योर किया जाता है और जिसका एक अद्वितीय फ्लेवर होता है, ज़रूर पसन्द आएगा।
और अंत में, आपको सीधा-सादा और स्वादिष्ट ब्रूशेटा, ओवन में टोस्ट की गई ब्रेड, जिसे टमाटरों के कवर किया जाता है और जो हाथों से चुने गए कुदरती, और सूखे ऑरेगानो, से सुगंधित होता है, दिया जाएगा, यह एक विशेष डिश है, जिसे निओपोलिटन मोजे़रेला दि बुफाला चीज़ और कासा अल ब्रांडी या रेजेलो में स्थित पोदेरे ला क्रोसे फार्म्स से सजाया जाता है।